फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णता अभियान से सुधरेगी स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था : जिला पंचायत अध्यक्ष

Tue, 03 Feb 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में स्टॉल का निरीक्षण करते विधायक। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में सोमवार को संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अभियान की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


नीति आयोग के आकांक्षात्मक ब्लाॅक कार्यक्रम के तहत आकांक्षात्मक जिला व ब्लॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय व सीडीओ शाहिद अहमद ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को अभियान के संपूर्णता की शपथ दिलाई साथ ही शपथ बैनर पर हस्ताक्षर भी किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि देश के अपेक्षाकृत पिछड़े और दूरदराज क्षेत्रों का तेजी से विकास के लिए भारत सरकार ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम व आकांक्षी ब्लाॅक कार्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन


आकांक्षी ब्लॉकों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और अवसंरचना जैसे कई क्षेत्रों में आवश्यक सरकारी सेवाओं की पूर्ति के लिए संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया गया है। इससे आंकाक्षी ब्लाॅकों में विशेष ध्यान देकर विकसित ब्लाॅकों व जिलों की श्रेणी में लाया जा सके।

विधायक ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार व पिछड़े तथा अति पिछड़े जिलों को विकसित करने के लिए यह योजना चला रही है। इससे लोगों को बुनियादी सुविधा आसानी से मिल सकेगी। जमुनहा के विकास के लिए निर्धारित सभी छह प्रमुख संकेतकों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाएगा।

सीडीओ ने कहा कि कार्यक्रम के लिए विकास खण्ड स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, बीएसए अजय कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन राजकुमार त्रिपाठी, जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें