फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में साधु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भुड़कुलवा निवासी एक साधु को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसकी जिला अस्पताल भिनगा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

भुड़कुलवा निवासी केवल राम (60) बपुत्र भगौती शनिवार सुबह भरुआ बाबा की कुटी पर पूजा करने के लिए जा रहे थे। जिन्हें मल्हीपुर भिनगा मार्ग पर गांव के पास मधवापुर की तरफ जाते समय टक्कर मार दी। जिससे साधु गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायल साधु केवलराम को जिला हॉस्पिटल भिनगा ले जाया जा रहा था।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में साधु की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें