फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी, फैल न जाए कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यातायात नियमों के पालन के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसका जिले में पूरी तरह से अनुपालन नहीं हो रहा। जिले में बाइक पर दो से अधिक लोग सवार होकर यात्रा करते दिख रहे हैं। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का उपयोग भी लोग करते नहीं दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह नियमों की अनदेखी की गई तो हम कोरोना के खिलाफ छेड़ी गई जंग को नहीं जीत पाएंगे।
विज्ञापन

जिले में बगैर मास्क के लोगों का घरों से बाहर निकलना पूर्णतया प्रतिबंधित है। इसके साथ ही दो पहिया वाहनों पर दो से अधिक लोगों के बैठने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सार्वजनिक स्थलों पर थूकना भी प्रतिबंधित है। इन नियमों का जिले में कहीं भी अनुपालन होता नहीं दिख रहा है। लोग चौक चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर पान, मसाला, गुटखा व तंबाकू खाकर थूकते देखे जा सकते है। इतना ही नहीं एक बाइक पर दो से अधिक लोग बैठ कर सफर कर रहे हैं।
इकौना नगर व बौद्ध परिपथ सहित अन्य क्षेत्रों में मुख्य मार्गों से गुजरने वाली अधिकांश बाइकों में दो से अधिक लोग सफर करते देखे जा सकते हैं। लोगों की यह लापरवाही व प्रशासन की उदासीनता लोगों को कोरोना महामारी का शिकार बना सकती है। बुद्धजीवियों का मानना है कि यदि प्रशासन इन नियमों का कड़ाई से पालन कराए तो तराई कोरोना की जंग जीत सकता है। यदि लोग इसी तरह लापरवाही बरतते रहे तो कभी भी जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल सकता है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा ने बताया कि इकौना कस्बे के संजय पार्क, बस स्टॉप, उपाध्याय तिराहा, भिनगा बाईपास मोड़, चिचड़ी मोड़, सांई मंदिर व बेचूबाबा चौक पर मैने स्वयं सीओ इकौना तारकेश्वर पांडे के साथ जाकर जांच की। इस दौरान बिना मास्क घूम रहे लोगों को रोक कर उनसे जुर्माना वसूला और साथ ही उन्हें मास्क पहनने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें