फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाजार व सीएचसी जाने वाली सड़कें भी खस्ताहाल

Sat, 06 Dec 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सीएचसी मार्ग पर भरा कीचड़। - संवाद
विज्ञापन
गिरंट बाजार/तुलसीपुर। तराई में सड़कों की बदहाली से लोग परेशान हैं। जमुनहा तहसील क्षेत्र में मुख्य बाजार से लेकर विकासखंड कार्यालय तक जाने वाली सड़क ही खस्ताहाल है। इस पर बड़े-बड़े गड्ढे तो हैं ही, हमेशा जलभराव भी बना रहता है। यही नहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर जाने वाली सड़क भी गड्ढे व कीचड़ की चपेट में है। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले प्रमुख संपर्क मार्गों की हालत भी दयनीय है। बावजूद इसके आकांक्षात्मक जिला होने की वजह से भारी भरकम बजट लेने वाले विभागीय जिम्मेदार सब कुछ सही होने का दावा करते हैं। प्रस्तुत है पड़ताल करती हुए एक रिपोर्ट...
विज्ञापन



जमुनहा में मुख्य बाजार की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन आए हैं। यही नहीं, विकासखंड कार्यालय के बाहर भी गड्ढा व जलभराव है, जिसके चलते व्यापारियों व आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। गड्ढे व जलभराव के चलते सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ती है। गड्ढे व कीचड़ के चलते ड्रेस खराब हो जाती है।

वीरगंज बाजार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर जाने वाली सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढों की भरमार है। यही नहीं, हमेशा कीचड़ व जलभराव भी बना रहता है। इससे सीएचसी आने वाले तीमारदारों व मरीजों को काफी दिक्कत होती है। यह सड़क दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है। राहगीर ननकऊ मिश्रा, मिलन कुमार व शोभाराम आदि ने बताया कि कई बार सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की गई, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


जमुनहा विकासखंड में आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मल्हीपुर-लाहोर खुर्द मार्ग भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, गिट्टियां उजड़ गई हैं, जिसके चलते बाइक व साइकिल सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। राहगीर मोहित गुप्ता, राजकिशोर व सुंदर लाल आदि ने बताया कि मोड़ पर बने गड्ढे व बिखरी बजड़ियों से सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें