फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जिला पंचायत चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी रालोद

Fri, 04 Apr 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय लोकदल की जिला इकाई ने बृहस्पतिवार को भिनगा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे ने कार्यकर्ताओं से जिला पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव का रत्नापुर, भंगहा मोड़, खरगौरा मोड़ व भिनगा में जोरदार स्वागत किया गया। भिनगा स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पार्टी पश्चिमी क्षेत्र में काफी मजबूत है। मध्य व पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही बुंदेलखंड में पार्टी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल आगामी जिला पंचायत के चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिन-रात मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजीत सिंह के जो बिखरे कार्यकर्ता हैं उन्हें समेटने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस छोड़कर हरिनरायन सिंह, वीरेंद्र कुमार कश्यप, अमित सिंह व राजेश कुमार यादव ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर क्षेत्रीय महासचिव शिवप्रसाद द्विवेदी, जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा, प्रदेश सचिव राजेश शुक्ला, महिला अध्यक्ष हसीन बेगम व प्रदेश सचिव सैयद अली शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें