फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण अनिवार्य, दिखानी होगी आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए टीका लगाने का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। टीकाकरण को लेकर ड्राई रन भी किया जा चुका है। वैक्सीन और टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। लेकिन इसके बाद भी लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में परिवार कल्याण मंत्रालय ने टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देते हुए एक पुस्तिका जारी कर संबंधित आशंकाओं व भ्रांतियों को भी दूर किया है। इस बारे में और जानकारी देते हुए एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन के लिए चिह्नित किया गया है। इन्हें तीन समूहों में बांटा गया है। पहले समूह में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर, दूसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा जो पहले से ही किसी रोग से ग्रसित हैं। इसके बाद अन्य आम लोगों को यह टीका लगाया जाएगा।
वैक्सीनेशन से पूर्व होगा पंजीकरण
वैक्सीनेशन के लिए पात्र लाभार्थियों को पहले पंजीकरण कराना होगा। उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से वैक्सीनेशन और उसके निर्धारित समय के बारे में जानकारी मिलेगी। पंजीकरण के लिए फोटो के साथ पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। इनमें से आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा कार्ड, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र, बैंक, पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी पासबुक, केंद्र, राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा आईडी कार्ड या कोई पहचान पत्र दिया जा सकता है।
विज्ञापन

जरूरी है पंजीकरण
कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन नहीं प्राप्त कर सकता है। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण के बाद ही सत्र स्थल और समय की जानकारी दी जाएगी। फोटो आईडी पंजीकरण और सत्यापन दोनों के लिए जरूरी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इच्छित व्यक्ति को टीका लगाया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को टीकाकरण की तारीख, स्थान और समय के बारे में मोबाइल पर एसएमएएस के माध्यम से जानकारी मिलेगी। कोरोना वैक्सीन की उचित खुराक मिलने पर लाभार्थी को उनके मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र भी भेजा जाएगा।
28 दिनों के अंदर लेनी होगी दूसरी खुराक
कोरोना वैक्सीन व्यक्ति की रजामंदी के बाद ही दी जानी है। वैक्सीन की पूरी खुराक पूरा करने के लिए 28 दिन के अंदर एक व्यक्ति द्वारा इसकी दूसरी खुराक लेने की सलाह दी गयी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह स्पष्ट भी किया है कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक प्राप्त करने के दो सप्ताह बाद आमतौर पर एंटीबॉडी का सुरक्षात्मक स्तर विकसित होता है।
इसका करना होगा पालन
कोरोना वैक्सीन लेने के बाद कम से कम आधे घंटे तक वैक्सीनेशन केंद्र में आराम करना चाहिए। यदि बाद में कोई असुविधा या बेचैनी महसूस होती है तो निकटतम स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और आशा को इसकी सूचना दें। कोरोना अनुरूप व्यवहारों जैसे मास्क पहनना, हाथ की सफाई और छह फीट की शारीरिक दूरी बनाये रखने का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें