फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यरात से रुकरुक कर हो रही बरसात से सराबोर हुई तराई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में सोमवार मध्यरात से रुक-रुक कर रिमझिम बरसात हो रही है। खेतों में पर्याप्त पानी पाकर किसानों के चेहरों पर मुस्कान फैल गई है। वहीं जगह-जगह व्याप्त जलभराव के कारण भिनगा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार मध्यरात से रुक-रुक कर रिमझिम बरसात हो रही है। यह बरसात मंगलवार को भी जारी रही। बरसात के कारण भिनगा जंगल का पानी भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित रेहली गांव के निकट बनी डिप पर आ जाने से आवागमन एक बार पुन: बाधित हो गया है।
वहीं बारिश के चलते रतनापुर से दिकौली मोड़ तक भिनगा बहराइच फोरलेन पर मिट्टी बहने, मल्हीपुर बहराइच मार्ग पर उल्टहवा पुल के निकट कटान होने व कानीबोझी राप्ती बैराज भिनगा मार्ग पर मार्ग व पटरी कटने व उस पर गड्ढा होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन को विवश हैं। वहीं भिनगा व इकौना नगर सहित प्रमुख कस्बों में नालियों के चोक होने से बरसात का पानी मुख्यमार्ग पर एकत्र है। इससे जगह-जगह मार्ग पर जलभराव की स्थित उत्पन्न हो गई है। वहीं ईदगाह से कलेक्ट्रेट मार्ग पर खैरी मोड़, पुरानी बाजार, दहाना, खलवा बाजार व सब्जी मंडी मार्ग पर भी पानी भर गया है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है।
वहीं बरसात के कारण सदर तहसील व आवासीय परिसर, पावर हाउस, कृषि भवन, पुलिस लाइन, जूनियर हाईस्कूल भिनगा, सोनवा थाना, कोतवाली, कलेक्ट्रेट बाउंड्रीवाल के आसपास, सिरसिया बाजार, गिलौला बाजार, इकौना आदि कस्बों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
जिले में रुकरुक कर हो रही बरसात से किसानों के चेहरे खिले हुए है। सिरसिया सहित जिले के अन्य हिस्सों में पर्याप्त पानी के कारण किसान धान की रोपाई कर रहे हैं। वहीं रिमझिम बरसात से मौसम पूरी तरह खुशगवार बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें