फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा को पुराने स्थान पर चलाए जाने को लकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। जयचंदपुर कटघरा में संचालित इलाहाबाद बैंक की सेमगढ़ा शाखा को वहां से हटाकर सेमगढ़ा चौराहे पर स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार से अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। वहीं बहराइच के भाजपा सांसद अछैबरलाल गौड ने बैंक के उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर बैंक शाखा को उसी स्थान पर चलाने को कहा है।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक की तरफ से 1987 में सेमगढा के लिए एक बैंक शाख खोलने की अनुमति प्रदान की थी। उस समय सेमगढा में बैंक के लिए सुरक्षित भवन न मिलने के कारण शाखा को जयचन्दपुर कटघरा गांव में शुरू किया गया था। ऐसे में वर्ष 1987 से बैंक शाखा ग्राम जयचन्दपुर कटघरा से संचालित हो रही थी।
इससे कटघरा सहित आसपास के गांव के लोगों ने अपना खाता खोलवा रखा है। अब लगभग 31 साल बाद बैंक के अधिकारी शाखा को सेमगढा चौराहे पर स्थानांतरित कर रहे हैं। इससे बैंक के 90 प्रतिशत खातेदारों को बैंक से लेनदेन करने के लिए लगभग 8 किमी दूर जाना पडे़गा।
विज्ञापन

बैंक प्रशासन के इस निर्णय से खातेदारों व अन्य लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। वहीं बैंक शाखा के स्थानांतरण के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने सोमवार से बैंक शाखा के बाहर धरना शुरू कर दिया है। धरने में प्रधान परसिया पंडित बच्छराज मिश्र, शिवकुमार शुक्ल, प्रधान सरवनतारा, दिलीप शुक्ला, सौरूपुर बब्बू सिंह, हरीराम यादव आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें