श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का रविवार रेडियो पर सीधा प्रसारण हुआ। जिसे जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के सभी 815 बूथों पर ग्रामीणों के साथ सुना गया।
माह के अंतिम रविवार पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम विभिन्न सोशल पटलों, टीवी, रेडियो एवं अन्य माध्यमों से आयोजित हुआ। जिला पदाधिकारियों द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर इसे सुना गया। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे द्वारा अपने इकौना स्थित आवास पर अपने कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा अपने आवास पर इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड जैसी महामारी में सौ करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में जिस प्रकार देश की जनता ने अपना सहयोग प्रदान किया। उसके लिए देशवासियों की ओर से उन्हें आभार प्रकट करता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रगति के अंदर गवर्नेंस बहुत महत्वपूर्ण है। चाहे व्यक्ति के विकास की बात हो, संस्था का विकास हो, समाज या देश का विकास हो, गवर्नेंस बहुत महत्वपूर्ण फैक्टर है। हम सभी भाजपा के सिपाही अपने प्रधानमंत्री की इन बातों का अनुसरण करते हुए अपने क्षेत्र, समाज व मानवता के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। मन की बात के कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे, दिवाकर शुक्ला, पुरषोतम गुप्ता, रमन सिंह, संजू तिवारी, वीरेश मिश्रा सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल रहे।