फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एक पेट्रोल टंकी पर ताला तो दूसरे की मशीन खराब

Thu, 02 Jul 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
लालपुरवा गांव के निकट सुना पड़ा पोट्रोल पंप।
विज्ञापन
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराता जा रहा है। वाहन चालकों ने पंप संचालकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए डीजल-पेट्रोल वितरण के नाम पर जानबूझ कर परेशान करने का आरोप लगाया है। बुधवार को इलाके में संचालित दो पंपों में से एक पर ताला पड़ा होने व दूसरे में मशीन खराब होने से संचालन ठप रहा। जिससे वाहन चालकों को पेट्रोल डीजल के लिए कई किलोमीटर दूर तक की दौड़ लगाना पड़ी।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप लालपुरवा में बुधवार को ताला लटकता मिला। पंप पर तेल लेने आए बलिदान गांव निवासी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पंप पर डीजल-पेट्रोल मौजूद होने के बावजूद पंप संचालक मनमानी कर आए दिन पंप बंद रखते हैं। तिलक राम यादव ने भी आरोप लगाया कि टंकी पर तेल होने के बाद भी नहीं दिया जा रहा है। वहीं, दूसरे पेट्रोल पंप फारूक फिलिंग सेंटर पर वितरण मशीन खराब होने से डीजल-पेट्रोल का वितरण ठप रहा। पंप पर पहुंचे वाहन चालक डीजल-पेट्रोल के लिए भटकते दिखे। पंप संचालक फारूक खान ने बताया कि मशीन खराब होने के कारण वितरण बंद किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें