फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दिन भर उमस के बाद शाम को झमाझम, मिली राहत

Thu, 02 Jul 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​​भिनगा में बारिश के बीच निकलते लोग।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में बारिश का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद शाम को काले बादलों की दस्तक के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

तराई में लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह हल्की धूप निकलने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान तापमान कम होने के बाद भी दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही। शाम होते-होते एक बार फिर तराई बादलों से घिर गई और साढ़े पांच बजे से झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया जो लगभग आधे घंटे तक चला। तेज बारिश से कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया। किसान मनोरथ, सुकई, लज्जाराम आदि ने बताया कि ऐसे ही अगर दो-तीन दिन और बारिश हो गई तो डीजल पंप की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। धान की रोपाई सीधे शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें