बाबागंज। रुपईडीहा थाना के भगवानपुर कुर्मियाना गांव निवासी किशोरी विश्वकर्मा (60) अपने पुत्र संजू और दामाद सुरेंद्र विश्वकर्मा के साथ नवाबगंज के बाबागांव से बाइक से शादी समारोह से लाैट रहे थे। उस समय पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। माैके पर आई पुलिस ने सभी को सीएचसी चरदा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विश्वकर्मा मृत घोषित कर दिया। साथ ही दूसरा बाइक सवार मौके से बाइक लेकर भाग गया।
हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार
रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में पता चला कि हादसे के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। यदि हेलमेट पहना होता तो संभव है कि दुर्घटना का प्रभाव कम पड़ता। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करना अक्सर ऐसे हादसों को और गंभीर बना देता है।