फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Fri, 13 Mar 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 तिलकपुर मोड़ पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
गिलौला। गिलौला क्षेत्र के तिलकपुर मोड़ पर बंजर भूमि पर बने अवैध मकानों पर बृहस्पतिवार को प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई हुई। इसमें फूस के तीन मकानों को घ्वस्त किया। यहां पर ग्रामीण काफी समय से मकान बनाकर रह रहे थे। इस संबंध में हुई शिकायतों काे संज्ञान मेें लेते हुए तहसील प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी से अवैध मकानों को गिराया। प्रशासन की इस कार्रवाई में परशुराम यादव सहित अन्य लोगों के मकान गिराए गए। नायब तहसीलदार आनंद सिंह ने बताया कि बंजर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को उच्च न्यायालय के आदेश से हटाया गया है। इसी तरह से सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें