फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

630 शीशी नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जिले में तस्करों की ओर से नेपाल से शराब लाकर निर्धारित स्थलों पर उसकी बिक्री कराई जा रही है। इसकी सूचना पर मल्हीपुर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापा मारकर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से टीम ने 630 शीशी नेपाली शराब बरामद की। तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी एफ कंपनी जमुनहा बीओपी के प्रभारी उप निरीक्षक पुष्कर सिंह को मंगलवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि उनके क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब की खेप नेपाल से लाई जा रही है। जिसे तस्कर इंडोनेपाल सीमा स्थिति पिलर संख्या 642/43 (ए) के पास से होकर भारतीय क्षेत्र में ले जाएगा।
इस पर बीओपी प्रभारी ने जमुनहा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजमन यादव, प्रधान आरक्षी राम कैलास, आरक्षी सुनील कुमार, अनिल पासवान व एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक सुखदेव, मुख्य आरक्षी योगेश, आरक्षी विजय कुमार व सिकंदर के साथ संभावित ठिकाने पर नाकेबंदी की। इस दौरान टीम को राप्ती की ओर से एक व्यक्ति बोरे में कुछ लाकर खेतों में रखता दिखा।
विज्ञापन

इस पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तस्कर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बोरे में 630 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। युवक की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा बांसगढी निवासी विजय सिंह के रूप में हुई। उसे शराब सहित मल्हीपुर थाने लाया गया। जहां उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें