फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर आज स्नान को उमड़ेंगे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। जिले में आज मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को सीताद्वार झील में स्नान दान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी। वहीं जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते सफाई के अभाव में झील शैवाल के साथ गंदगी से पटी पड़ी है। ऐसे में श्रद्धालु इस बार इसी जल में स्नान करने को मजबूर होंगे। वहीं मकर संक्रांति को लेकर मंगलवार को लोगों ने पूजा के साथ अन्य सामग्री की खरीदारी की। इससे बाजारों में चहल पहल नजर आई।
विज्ञापन

जिले में आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। इससे बाजार में भीड़ नजर आई। उधर जिले के अधिकांश क्षेत्र से लोग बुधवार को स्नान दान के लिए सीताद्वार पहुंचेंगे। वहीं सैकड़ों एकड़ में फैली इस झील में जलकुंभी व शैवाल सहित झाड़ियां उगी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत टंड़वा महंत की ओर से इसकी सफाई भी नहीं कराई गई। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालु गंदगी व जलकुंभी के बीच स्नान करने के बाद माता सीता का आशीर्वाद लेने को मजबूर रहेंगे।
उधर मकर संक्रांति पर सिरसिया के पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर पर भी हजारों लोग पूजा अर्चन के लिए पहुंचेंगे। यहां पर श्रद्धालु रजिया ताल व पहाड़ी नाले में स्नान करने के बाद दान आदि करेंगे। इसके साथ ही सिरसिया के ही स्वर्ण प्रस्तरी आश्रम, जनकपुर हनुमान मंदिर, जमुनहा के जगपतिनाथ धाम, हरिहरपुररानी के राप्ती तट स्थित मंशा देवी मंदिर, गिलौला के सदाशिव महादेव सहित राप्ती के कई अन्य घाटों पर स्नान दान करेंगे।
विज्ञापन

पूजन के लिए गए प्रभुनाथ धाम
नेपाल के पहाड़ों पर स्थित प्रभुनाथ धाम व भइने परसुआ में आज विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए जिले से लोग पैदल ही प्रभुनाथ धाम व भइने परसुआ जा रहे हैं। कड़ाके की ठंड में लोगों की आस्था भारी पड़ रही है। वहीं हजारों की संख्या में लोग वाहनों की बुकिंग कराकर प्रभुनाथ धाम पूजन के लिए जा चुके हैं।
बाजार में दिखी चहल पहल
मकर संक्रांति पर लोग चावल व उर्द, सब्जी, फल गुड़ आदि का दान करेंगे। इसकी खरीदारी के लिए मंगलवार को बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में भी उर्द, चावल, गुड़ आदि की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें