फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अधिसूचना जारी होने के पूर्व सभी तैयारी पूरी करें अधिकारी

Wed, 05 Apr 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने बुधवार को प्रभारी व सहायक अधिकारियों के साथ बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में डीएम ने निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। ताकि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व बाधा रहित संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन


बैठक में डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि जिले की दोनों नगरीय निकायों में कुल 21 मतदान केंद्र व 67 मतदान स्थल हैं। यहां 49,078 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर निकाय चुनाव के लिए तहसील कार्यालय भिनगा व तहसील कार्यालय इकौना को नामांकन स्थल बनाया गया है।

नगर पालिका भिनगा के लिए पार्टी रवानगी स्थल व मतगणना केंद्र नवीन मंडी समिति पटना खरगौरा तथा नगर पंचायत इकौना के लिए पार्टी रवानगी स्थल व मतगणना केन्द्र तहसील मुख्यालय इकौना में बनाया गया है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों, मतदान कार्मिकों की आवश्यकता व उसके सापेक्ष तैनाती, कार्मिकों के प्रशिक्षण, उनको गंतव्य तक ले जाने व लाने, सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, उपलब्धता, वाहनों का प्रबंध, जिला प्रशासन की ओर से अब तक की गई निरोधात्मक कार्रवाई आदि पूरी कर ली गई है।

उन्होंने कार्मिक व्यवस्था, प्रशिक्षण, निर्वाचन व्यय एवं लेखा, यातायात व्यवस्था, लेखन एवं निर्वाचन सामग्री, सांख्यिकीय सूचना, प्रेक्षक व्यवस्था, दूरसंचार व्यवस्था, टेंट आदि की व्यवस्था, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट व शांति सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन कंट्रोल रूम, संवेदनशील बूथों आदि की व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए। सीएमओ को सभी मतदान केंद्र पर कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना कराने को कहा। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें