फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सभी लोगों को लगाना होगा मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अब सभी लोगों को फेस कवर (मास्क) लगाकर ही बाहर निकलना होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को निर्देश जारी किया है। फेस कवर को कितने दिन तक व कैसे उपयोग करना है, इसकी भी जानकारी दी गई है। कम से कम तीन परतों वाला फेस कवर ही लगाना होगा। यदि फेस कवर नहीं हैं तो उसके भी रास्ते बताए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण भले ही जिले में न हो, लेकिन प्रदेश के अन्य हिस्से इससे अछूते नहीं हैं। यही नहीं लोग चोरी छिपे एक दूसरी जगह आ-जा भी रहे हैं। इससे संक्रमण के फैलाव में मदद मिल सकती है। इसीलिए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को दिशा निर्देश जारी किया है। उच्च स्तरीय विशेषज्ञों के परामर्श पर जारी इस दिशा निर्देश में कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए अब से प्रत्येक व्यक्ति को फेस कवर (मास्क) पहनने का परामर्श दिया गया है। इ
सके साथ ही सार्वजनिक स्थलों में निकलते समय यह फेस कवर अनिवार्य है। अपने नाक, मुंह को ढक कर संक्रमण से बचा जा सकता है। इसके लिए किसी साफ कपड़े से स्वयं ही तीन परतों वाला फेस कवर बना लें, जिसे साबुन से सफाई से धोकर पुन: प्रयोग में लाया जा सकता है। फेस कवर को प्रयोग में लाने के बाद उसे अच्छी तरह से साफ करना न भूलें तथा कभी भी उपयोग में लाया हुआ फेस कवर बिना साबुन से अच्छी तरह साफ किए न पहनें। य
विज्ञापन

दि आपके पास ऐसा फेस कवर उपलब्ध न हो तो गमछा, रूमाल, दुपट्टा लपेट कर मुंह व नाक को ढका जा सकता है। यह दिशा निर्देश सभी लोगों के लिए अनिवार्य है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हुए सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि यह दिशा निर्देश शासन की ओर से विशेषज्ञों की राय पर जारी किया गया है। बचाव के तरीके ही हमें इस वायरस से दूर रख सकते हैं। इसलिए आम लोगों से अपील है कि वह मास्क की अनिवार्यता को स्वीकार करें। इसे धारण करके ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें