फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच पूरी, पांच नामांकन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा विकास क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन कराया गया। जिसके नामांकन पत्रों की गुरुवार जांच की गई। जिसमें पांच ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए हुआ नामांकन रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

जमुनहा ब्लॉक सभागार में गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें ग्राम पंचायत सागर गांव में सदस्य पद के सभी नामांकन वैध पाए गए। वहीं मल्हीपुर खुर्द में वार्ड संख्या 38 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए दोनों नामांकन वैध पाए गए।
मल्हीपुर कला वार्ड संख्या 17 में हुआ एक मात्र नामांकन वैध पाया गया है। इससे यहां प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए पांच नामांकन फॉर्म अपूर्ण मिला। जिससे उसको निरस्त कर दिया गया है। इस दौरान आरओ अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्रीकांत दुबे व एआरओ राजेंद्र वर्मा सीडीपीओ सिरसिया मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें