फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थ के नौ नमूने जांच को भेजे

विज्ञापन
श्रावस्ती में शुक्रवार को एक दुकान में जांच करते खाद्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। नवरात्र व आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थ न परोसा जाए इसके लिए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने इकौना की कई दुकानों में छापा मारा। इस दौरान किराना की दुकानों से नौ नमूने भर कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
विज्ञापन

जिले में मिलावट खोरी चरम पर है। तीज त्योहार व मेलों में मिलावटी खाद्य पदार्थ धड़ल्ले से बेचा जाता है। इसकी मिली शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ओपी आर्य ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित के नेतृत्व में सचल दल का गठन कर छापा मारने का निर्देश दिया है।
इसी के क्रम में टीम ने शुक्रवार को इकौना में कई दुकानों में छापा मारा। इस दौरान टीम ने इकौना बाजार स्थित अशोक कुमार व वीरेंद्र कुमार के किनारा की दुकान में जांच की। जहां से टीम ने किसमिस, काजू समेत अन्य वस्तुओं के नौ नमूने भर कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी त्योहारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच की जा रही है। छापे के दौरान टीम ने कुल नौ नमूने भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगी। इस दौरान सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र यादव व विजय बहादुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें