फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

विज्ञापन
मृतक रमेश कुमार।
विज्ञापन
इकौना/कटरा। इकौना के मोहिनीपुर गांव के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन से बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर लग गई। हादसे में भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोहनिया निवासी रमेश कुमार (30) मंगलवार शाम अपने चाचा दौलत राम (50) के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टंडवा महंथ निवासी अपने मामा राजकुमार चौबे के घर गए थे।
विज्ञापन

वहां से रात लगभग 12 बजे दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान बौद्ध परिपथ पर मोहिनीपुर गांव के पास बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। इससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दौलतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीर समर चौधरी ने हादसे की सूचना इकौना पुलिस व एंबुलेंस को दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रमेश की मौत की पुष्टि कर दी। वहीं, दौलतराम को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि हादसा करने वाले चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

तीन भाइयों में सबसे बड़े थे रमेश
हादसे में जान गंवाने वाले रमेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी हो चुकी थी। वह पत्नी के साथ-साथ छोटे भाई रोहित व मोहित की भी जिम्मेदारी निभाते थे। परिजनों ने बताया कि परिवार के भरण-पोषण के लिए रमेश मजदूरी करते थे। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें