फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नेपाल सीमा पर अलर्ट, सघन चेकिंग

Wed, 12 Nov 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जनजाति बहुल्ा गांवों में सुरक्षा का जायजा लेते एसएसबी के जवान। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार बम धमाके के बाद से नेपाल से सटे तराई क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान के साथ गांवों में एसएसबी व पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी ने नेपाल सीमा पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


दिल्ली धमाके को लेकर जारी अलर्ट के बाद सोमवार देर रात डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी पुलिस बल के साथ भारत-नेपाल सीमा स्थित चिल्हरिया तिराहा पहुंचे। दोनों ने तिराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों व एसएसबी जवानों से सुरक्षा की जानकारी ली और क्षेत्र में सघन जांच के निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय के साथ नो मेंस लैंड व सुईया बाॅर्डर की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और सतर्कता बढ़ाने की हिदायत दी।

डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को बाॅर्डर क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों के अलावा नागरिकों के पहचान पत्र की जांच के बाद ही गुजरने देने का निर्देश दिया। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि सभी सुरक्षा कर्मियों को किसी भी संदिग्ध के दिखने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए। वहीं लोगों से अफवाह न फैलाने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन




थानावार हो रही सघन चेकिंग
दिल्ली बम धमाके के बाद जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी थाना प्रभारी सोमवार की रात से अपने-अपने क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं। मुख्य मार्गों के साथ-साथ कस्बों में भी पुलिस टीमें गश्त कर रही हैं।



सीमावर्ती गांवों में पुलिस व एसएसबी ने शुरू की गश्त
दिल्ली में धमाके के बाद से नेपाल के सीमावर्ती गांवों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंगलवार की सुबह एसएसबी सी समवाय के ग़ुज्जरगौड़ी चौकी के जवानों ने सीमावर्ती गांवों में गश्त की। पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने थारू बहुल गांव राबलपुर, बनकटी, भचकाही आदि में गश्त कर लोगों से बातचीत की। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की उनसे अपील की। गश्ती दल में चंद्रा सिंह, राम आशीष सिंह, बृजेश कुमार, मोहम्मद आदिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें