फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सूची से हटाए गए 22,325 मतदाताओं के नाम

Tue, 28 Oct 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से 19 अगस्त से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। 29 सितंबर तक कराए गए मतदाता सूची संशोधन कार्य में ई-बीएलओ एप के माध्यम से जिले के 22,325 वोटरों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है। 20,278 मतदाताओं के नाम सूची में बढ़े भी हैं।
विज्ञापन


जिले की 397 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य कराया गया। इस दौरान 514 में से 241 बीएलओ ने ई-बीएलओ एप के माध्यम से मतदाता सूची में संशोधन किया। इसमें कुल 22,325 मतदाता ऐसे मिले, जो या तो ग्राम पंचायत के निवासी नहीं हैं या फिर वे किसी अन्य ग्राम पंचायत में रह रहे हैं।

कई मतदाताओं की मृत्यु भी हो चुकी है। इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। संशोधन के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों या वंचित लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए. इससे 20,278 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। इसी तरह से एप के माध्यम से 15,500 मतदाताओं ने अपने नाम, आयु, लिंग व पता आदि में संशोधन कराया।
विज्ञापन



पुनरीक्षण कार्य के दौरान कुछ बीएलओ ने ई-बीएलओ एप का प्रयोग किया, जबकि कुछ ने ऑफलाइन काम किया। एप के माध्यम से जिले के 22.325 मतदताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन

-उमेश चरण आर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें