श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के पूवी सोहेलवा वन रेंज में रविवार रात वनक्षेत्राधिकारी अनिमेश वर्मा टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे। तभी साइकिल से साखू की तीन बोटा लकड़ी ले जा रहे तीन लकड़कट्टे वन कर्मियों की आहट पाकर लकड़ी व साइकिल छोड़कर भाग गए। कर्मियों ने लकड़ी व साइकिल को अपने कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया। वनक्षेत्राधिकारी अनिमेश वर्मा ने बताया कि लकड़कट्टों की तलाश की जा रही है। टीम में वन दरोगा ज्वाला प्रसाद, वन रक्षक अखिलेश व अजय कुमार शामिल रहे।