फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दिसंबर तक मतदाता सूची में बढ़वा सकते हैं नाम : डीएम

Mon, 16 Nov 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 17 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा।

उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद सभी लोग अपना नाम अवश्य जांच लें। सूची में नाम छूटने, गलत दर्ज होने या किसी प्रकार का संशोधन कराने के लिए निर्धारित अवधि में संबंधित बीएलओ के माध्यम से प्रारूप भरकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा वेबसाइट voters.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप के जरिये भी दावा व आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल करना और त्रुटियों को दूर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें