श्रावस्ती। आईजीआरएस पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में पहली बार सिरसिया थाना पूरे प्रदेश में अव्वल आया। यहां जनवरी माह में 76 फरियाद आईजीआरएस से प्राप्त हुईं। इसमें सभी का निस्तारण इसी माह कर दिया गया। यहीं नही किसी भी फरियादी ने ऑनलाइन इन शिकायतों के निस्तारण पर आपत्ति नहीं जताई।
जिले के अन्य थानों की स्थिति भी बेहतर है। मल्हीपुर को 97 प्रतिशत अंक मिले। सोनवा को 95, गिलौला को 89, भिनगा को 87 व इकौना को 83 प्रतिशत अंक मिवे। वहीं, कटरा को 38, महिला थाने को 36 व हरदत्त नगर गिरंट को मात्र 30 फीसदी अंक ही मिल पाए। इन थानों के खराब प्रदर्शन को जहां एसपी प्राची सिंह ने गंभीरता से लिया।
वहीं, सिरसिया थाने के कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे वर्ष शिकायतों के निस्तारण के मामले में ऐसा ही प्रदर्शन करें। खराब रैंकिंग वाले थानों की समीक्षा होगी। शिकायतकर्ताओं से बात की जाएगी कि आखिर उनकी शिकायतों के निस्तारण में कहां चूक हो रही है।