फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इंटर में मुस्कान व खुशी, हाईस्कूल में नौशाद ने मारी बाजी

विज्ञापन
विद्यालय में सचिन शुक्ला को मिठाई ​खिलाते प्रबंधक व अन्य। - फोटो : विद्यालय में सचिन शुक्ला को मिठाई ​खिलाते प्रबंधक व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बृहस्पतिवार की शाम हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट में जेआईसी गोपालपुर इकौना की मुस्कान यादव व एसआरयूएसबीबी पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज भारीगांव सोनवा की खुशी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। वहीं, हाईस्कूल में राजकीय हाईस्कूल बंठिहवा सिरसिया के नौशाद ने 95 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया है।
विज्ञापन

परिषद की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल के 18 विद्यार्थियों ने टॉप-10 सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। वहीं, इंटरमीडिएट के 12 विद्यार्थियों ने जिले के टॉप-10 सूची में स्थान पक्का किया है। परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। हाईस्कूल में एसपीकेएस इंटर कॉलेज गिलौला के सचिन शुक्ला ने 94.50 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जगत जीत इंटर कॉलेज इकौना के अमर प्रकाश व एसएमएसपी इंटर कॉलेज तुलसीपुर की रोशनी वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। जगतजीत की लकी व राजकीय इंटर कॉलेज इकौना के आयुष्मान ने 93.83 अंक के साथ चौथा स्थान तथा जगतजीत की दिव्यांशी गुप्ता, एसके विश्वनाथ इंटर कॉलेज खैरा कला के कमल तिवारी व श्री प्रकाश सिंह इंटर कॉलेज मैरिया परेवपुर के आदित्य पाठक ने 93.67 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिले में पांचवां स्थान हासिल किया।
एस परमहंश एचएसएस विशुनापुर पड़वलिया की सची शर्मा व एकेएसपी इंटर कॉलेज चंदरखा बुजुर्ग की दामिनी वर्मा ने ने 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। जेआईसी गोपालपुर इकौना के सर्वेश कुमार शुक्ला व पंडित बाबूराम शुक्ला उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरसिया के सुरजीत वर्मा ने ने 93.17 प्रतिशत हासिल किया। सीआरबी इंटर कॉलेज श्रावस्ती की ईशा पांडेय ने 93 प्रतिशत, जगतजीत के सतीश कुमार व एसआरयूएसबीबी पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज के विनोद कुमार यादव ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसी तरह से सीआरवी इंटर कॉलेज श्रावस्ती के अभिनव वर्मा व राजकीय इंटर कॉलेज गब्बापुर के अखिलेश यादव ने 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, इंटरमीडिएट में जेआईसी गोपालपुर की सविता गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान, सुशील मिश्रा ने 89.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान, आंचल मौर्य ने 89.40 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया। एसआरयूएसबीबी पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज भारीगांव की नेहा सिंह यादव ने 88.80 प्रतिशत अंक के साथ पांचवा स्थान, एसएमएसपी इंटर कॉलेज तुलसीपुर की अंशिका ने 88.60 प्रतिशत अंक के साथ छठवां स्थान प्राप्त किया। एसआरयूएसबीबी पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज भारीगांव की अंशिका यादव व एसपी रणजीत सिंह इंटर कॉलेज तिलकपुर की आभा ज्योति 88.20 प्रतिशत अंक के साथ सातवें स्थान पर रहीं। एसटीके आदर्श इंटर कॉलेज डगमरा सिरसिया के सौरभ ने 87.80 प्रतिशत के साथ आठवां स्थान हासिल किया। जेआईसी गोपालपुर इकौना के अनुराग कसौंधन ने 87.60 प्रतिशत अंक के साथ नौवां और एकेएस पब्लिक इंटर कॉलेज चंदरखा बुजुर्ग के सुखप्रीत सिंह वालिया ने 87.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की मेरिट सूची में 10 वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

बॉक्स में
यह रहा जिले का ओवरऑल परिणाम
हाईस्कूल
पंजीकृत - 13443
उत्तीर्ण- 10670
उत्तीर्ण प्रतिशत- 86.92 प्रतिशत

इंटरमीडिएट

पंजीकृत - 9832

उत्तीर्ण- 6628

उत्तीर्ण प्रतिशत- 72.72 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें