फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आर्थिक तंगी भी नहीं रोक पाई मुस्कान का मुकाम

Fri, 24 Apr 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जगतजीत इंटर कॉलेज में अमर प्रकाश को मिठाई ​खिलाते प्रधानाचार्य। - फोटो : जगतजीत इंटर कॉलेज में अमर प्रकाश को मिठाई ​खिलाते प्रधानाचार्य।
विज्ञापन
वीरपुर। इंटरमीडिएट में 92.20 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिला टॉप करने वाली मुस्कान यादव की डगर बहुत कठिन रही है। मुस्कान ने कठिनाईयों के बीच अपने पिता का नाम जिले भर में रोशन किया है। इकौना तहसील की ग्राम पंचायत बेलहा राघव की रहने वाली मुस्कान के पिता राजू यादव किसान हैं और उनकी आर्थिक हालत भी ठीक नहीं है। यही नहीं मुस्कान के घर से जनता इंटर कॉलेज तक का सफर छह किलोमीटर है। दूरी अधिक होने से कई छात्रों के हौसले पस्त हो जाते हैं और नियमित कॉलेज में उपस्थिति नहीं हो पाती है। लेकिन मुस्कान ने नियमित छह किलोमीटर साइकिल चलाकर विद्यार्जन किया और आखिरकार मुकाम हासिल कर लिया। मुस्कान ने बताया कि दो बहन व एक भाई में वह सबसे बड़ी है। बड़ी होने के चलते छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी भी उन पर है। लेकिन उन्होंने ठाना था कि वो इंटर की परीक्षा में बेहतर करके दिखाएंगी और अपने पिता का नाम रोशन करेंगी। पिता राजू यादव ने बताया कि आर्थिक तंगी के बीच बिटिया ने पूरे जिले में मेरा मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें