कटरा (श्रावस्ती)। सीएचसी इकौना में सोमवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इसमें इकौना देहात, कटरा प्रथम व द्वितीय, लंबुइया, विदुहिनी, गोपालपुर, तिलकपुर, चैनपुर, वीरपुर व खर्च वीरान की आशा बहू और एएनएम शामिल हुईं। सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि समय-समय पर बच्चों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता भी कराई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सीएचसी अधीक्षक ने की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने किया। इस दौरान पियर एजुकेटर के तहत किशोर व किशोरियों के मध्य रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें इकौना देहात, कटरा प्रथम व द्वितीय, लंबुइया, विदुहिनी, गोपालपुर, तिलकपुर, चैनपुर, वीरपुर व खर्च वीरान की आशा बहू और एएनएम शामिल हुईं।
इस दौरान एएच काउंसिलर नाजिम खान ने पियर एजुकेटर, एजुकेटर किशोर-किशोरियों के हीमोग्लोबिन की जांच, बीएमआई किशोर अवस्था में होने वाले परिवर्तन व पोषण के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि सभी लोग स्वास्थ्य विभाग के नियमों का पालन करें। पौष्टिक आहार लें, संक्रामक बीमारियों से बचें। साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं को जान-समझ कर उसका लाभ उठाएं।
सीएचसी अधीक्षक ने समय-समय पर बच्चों को टीका लगवाने के लिए भी प्रेरित करने को कहा ताकि बच्चों में होने वाली विभिन्न बीमारियों को रोका जा सके। इसके साथ साथ ही स्वस्थ भारत का निर्माण किया जा सके। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले किशोर व किशोरियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर एनम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीएचओ शादाब खान व मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।