फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी की टक्कर से मां-बेटी व मामा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित भुजंगा पुल पर मंगलवार को तेज रफ्तार एसयूवी ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इससे भिनगा से लक्ष्मनपुर बाजार स्थित घर लौट रहे बाइक सवार भाई, बहन व उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल भिनगा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एसयूवी भी पलट गई। मौके पर वाहन छोड़ कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मनपुर बाजार निवासी अली अहमद (23) पुत्र रमजान मंगलवार को मोटर साइकिल से भिनगा बाजार आया था। इस दौरान उसके साथ उसकी बहन यासमीन पत्नी असलम (25) और उसकी तीन माह की पुत्री बेबी भी थी। जहां से शाम को ने सभी वापस घर लक्ष्मनपुर लौट रहे थे। जैसे ही अली अहमद मोटर साइकिल लेकर भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित कोतवाली क्षेत्र के भुजंगा गांव के निकट केन नाला पुल पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार अली अहमद, यासमीन व बेबी घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद एसयूवी चालक भी नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद एसयूवी चालक मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने निजी वाहन से गंभीर रूप से घायल भाई, बहन व मासूम को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोटर साइकिल सवार भाई, बहन ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। जिसे भी घटना की जानकारी हुई, वह सीधे अस्पताल पहुंच गया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह बताते हैं कि अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें