फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस वाहन व माल मुकदमाती का कराएं निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। थानों में लावारिस खड़े वाहनों व माल मुकदमाती का समय से निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे वहां इनकी भरमार लगी हुई है जो सुरक्षा व संरक्षा के अभाव में खराब हो रहे हैं। इनका निस्तारण कराने के लिए सोमवार को एएसपी ने थानों पर तैनात माल निस्तारण उप निरीक्षक, हेडमोहर्रिर व पैरोकारों के साथ अपने दफ्तर में बैठक की। इस दौरान उन्होंने दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने कहा कि जिले के सभी थानों में माल निस्तारण उप निरीक्षक, हेड मोहर्रिर व पैरोकार की तैनाती है। इसके बावजूद थाना कोतवाली भिनगा मे 74, थाना सिरसिया में 35, थाना मल्हीपुर में 51, थाना सोनवा में 30, थाना इकौना में 29 तथा थाना गिलौला में 49 माल मुकदमाती वाहन व आबकारी अधिनियम से संबंधित माल लंबित हैं।
थानों में लावारिस व माल मुकदमाती वाहनों सहित आबकारी अधिनियम से संबंधित जो भी माल अनावश्यक रूप से लंबित हैं, उनका निस्तारण कराएं। इसके लिए थानों पर नियुक्त माल निस्तारण उप निरीक्षक, हेड मोहर्रिर व पैरोकार न्यायालय में पैरवी कर अनुमति प्राप्त करें ताकि जल्द से जल्द उनका निस्तारण हो सके।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी ने बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। इस मौके पर सभी थानों के माल निस्तारण उप निरीक्षक, हेड मोहर्रिर व पैरोकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें