फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात डिग्री पर पारा स्थिर, ठिठुरे लोग

विज्ञापन
फसल को बचाने के लिए पंपिंग सेट के सहारे खेत से पानी निकालता किसान। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में शुक्रवार रात जहां झमाझम बरसात हुई, वहीं पड़ोसी जिले बहराइच के कई हिस्सों में ओला वृष्टि भी हुई। इससे जहां शनिवार को लोगों को ठंड से जूझना पड़ा वहीं रविवार को निकली धूप भी लोगों को कुछ खास राहत नहीं दिला सकी। सात डिग्री सेल्सियस पर तापमान स्थिर रहने से ठिठुरन बरकरार रही। वहीं बारिश के बाद खेतों में जलभराव के कारण किसानों को फसलों के खराब होने की चिंता सता रही है। फसलों को बचाने के लिए किसानों की ओर से खेतों से पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार भोर से लेकर देर रात तक कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बरसात हुई। इससे खेतों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। ऐसे में किसानों को खेतों में लगी गेहूं व मसूर सहित आलू, मटर आदि फसलों के बर्बाद होने की चिंता होने लगी। फसल को बचाने के लिए रविवार को किसानों ने कहीं मेड़ काट कर तो कहीं पंपिंग सेट के सहारे पानी निकालने की कवायद शुरू की।
उधर जिले में हुई बारिश व बहराइच में ओला वृष्टि के कारण जिले में ठंड का कहर जारी रहा। रविवार को धूप निकलने के बाद भी तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा। वहीं बरसात के कारण नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी कीचड़ व जल भराव की समस्या है।
विज्ञापन

उधर कड़ाके की ठंड से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन की ओर से अब तक कोई इंतजाम नहीं किए गए। न तो प्रशासन ने नगर सहित जिले के प्रमुख तिराहों, चौराहों व कस्बों में अलाव जलवाया है, और न ही गरीबों को कंबल ही वितरित किया गया है। इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि रात के तापमान में अभी गिरावट संभव है। सुबह शाम ठंड बढ़ेगी, लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें