फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नई शाखा से व्यापारियों, किसानों व आम लोगों को मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं

Wed, 19 Mar 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
नवीन मंडी स्थल खरगौरा मोड़ पर इंडियन बैंक की नई शाखा के उद्घाटन के दौरान मौजूद डीएम व बैंक अ​धि
विज्ञापन
श्रावस्ती। नवीन मंडी खरगौरा मोड़ पर मंगलवार को इंडियन बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम ने कहा कि इस नई शाखा से क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों व आम लोगों को बेहतर बैंकिंग सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि यह शाखा डिजिटल बैंकिंग व विभिन्न वित्तीय योजनाओं के माध्यम से ग्राहकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इस शाखा में ग्राहकों को बचत खाता, चालू खाता, लोन, फिक्स्ड डिपॉजिट सहित अन्य बैंकिंग सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। बैंक ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान बैंक के अधिकारियों ने डीएम को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न प्रदान किया। इस मौके पर अग्रणी बैंक प्रबंधक जुगल किशोर, डीडीएम नाबार्ड अनुज कुमार, अंचल प्रमुख बहराइच कृष्ण चन्द्र साहू, मुख्य प्रबंधक आतिश कुमार, आरसेटी निदेशक संदीप यादव, शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार सहित बैंक के अन्य अधिकारी, व्यापारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें