फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए जाने पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने की। इस दौरान सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए जाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि भिनगा में 399 मतदेय स्थल और श्रावस्ती में 446 मतदेय स्थल हैं। सभी 845 मतदेय स्थलों पर आयोग के निर्देश पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर एक प्रति संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसडीएम भिनगा व इकौना और दूसरी प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराया जाना है। मतदाता बनने के लिए प्रत्येक वर्ष चार अर्हक तिथियां एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर निर्धारित की गई है। इन तिथियों के अंतर्गत जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक की हो, वह मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, मतदाता फोटो पहचान पत्र के लिए अपने से बीएलओ से संपर्क कर रंगीन फोटोग्राफ, आधार कार्ड सहित फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रमन सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम, कांग्रेस जिला महासचिव चंद्रपाल, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक इम्तियाज अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें