फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर / जमुनहा (श्रावस्ती)। मुर्तिहा निवासिनी एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में शनिवार देर शाम मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार विवाहिता ने पारिवारिक विवाद के बाद कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया था। जिसे सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना दरगाह शरीफ अंतर्गत कुट्टी निवासी बबलू ने पुत्री शकीना (25) का विवाह पांच वर्ष पूर्व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बदला पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम महरू मूर्तिहा के मजरा मूर्तिहा निवासी अखिलाख खां के साथ किया था। शनिवार देर शाम शकीना का ससुरालीजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई। जिनके द्वारा उसे आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने शकीना को मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पिता बबलू की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धान सिंह का कहना है कि शकीना का शनिवार को परिवार में कुछ विवाद हुआ था। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे महिला की मौत हो गई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें