फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र प्रताप बनाए गए कार्यवाहक अध्यक्ष

विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान मौजूद पदाधिकारी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का मंडलीय सम्मेलन गुरुवार को आयोजित किया गया। इस दौरान महासंघ एवं मिनिस्टीरियल संघ का चुनाव भी संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारे यहां आने का मुख्य उद्देश्य कर्मचारी संगठनों को सशक्त करना है। इस दौरान वर्तमान सरकार की दमनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। साथ ही सम्मेलन मेें पुरानी पेंशन, एचआरए, सीसीए व महंगाई-भत्ते आदि प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद महासंघ एवं मिनिस्टीरियल संघ का चुनाव भी कराया गया। जिसमें महेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन लखनऊ का कार्यवाहक अध्यक्ष व जितेंद्र निरंजन को मंडलीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस दौरान आए पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष ने 50 किलो की माला एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार मिश्रा, महासंघ के कार्यवाहक एवं कृषि विभाग के मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी सहित वाहन चालक संघ, एटीएम व बीटीएम संघ, शिक्षक संघ के साथ ही जिला व मंडलीय संघों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आद्या शंकर सिंह, सत्यनारायण त्रिपाठी सहित बहराइच, गोंडा, बलरामपुर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें