फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई द्वारा गुरुवार को जिले के सभी 815 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यालय भिनगा में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसमें पूर्व सांसद सहित मौजूद लोगों ने पंडित उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

भिनगा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय कैराती ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता थे। उन्होंने अपने विचारों व कर्तव्यनिष्ठा से भारतीय राजनीति में अद्वितीय आदर्श स्थापित किया। उन्होंने देश को अंत्योदय व एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया है। पंडित उपाध्याय का संपूर्ण जीवन देश की संस्कृति और देश की अखंडता के लिए समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार पंडित जी के एकात्मवाद व अंत्योदय के मंत्र पर अग्रसर होते हुए लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
विचार गोष्ठी का संचालन दिवाकर शुक्ला ने किया। गोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे ने भी संबोधित किया। वहीं इकौना में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे के आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मौजूद वक्ताओं ने उनके जीवन आदर्शों को याद किया। पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा के भिनगा स्थित आवास पर नगर के कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के बताए गए एकात्म मानववाद के मार्ग पर चल कर राष्ट्र की सेवा के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर रमन सिंह, वीरेश मिश्र, पंकज मिश्र, संजू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें