फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज ने पेनाल्टी कॉर्नर से मारी बाजी

विज्ञापन
पुलिस लाईन में आयोजित फुटबाल मैच के दौरान परिचय प्राप्त करते एसपी व खेलते खिलाड़ी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। 70वां अंतरजनपदीय उत्तर प्रदेश पुलिस फुटबाल मैच का आयोजन रविवार से भिनगा स्थित पुलिस लाइन में हो रहा है। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर पुलिस रेंज के सभी जिलों के महिला व पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी ने सलामी लेकर किया। पहले दिन पुरुष वर्ग के चार व महिला वर्ग के दो मैच आयोजित हुए। यह प्रतियोगिता चार दिन चलेगी। पहले दिन के पहले मैच का फैसला पेनाल्टी कार्नर से हुआ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस का 70वां अंतरजनपदीय फुटबाल (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आगाज रविवार से हुआ। इस बार इस खेल की मेजबानी श्रावस्ती पुलिस कर रही है। इसमें गोरखपुर रेंज के सभी जिलों के महिला व पुरुष फुटबाल खिलाड़ियों प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता 21 से 24 अगस्त तक चलेगी। पहले दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने सलामी लेकर किया। शुभारंभ के पश्चात पहला मैच पुरुष वर्ग में बहराइच व महराजगंज पुलिस के मध्य हुआ। दोनों टीमें निश्चित समय तक एक-एक गोल करके बराबरी पर रहीं। इसके बाद रेफरी ने दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर का मौका दिया। इस पर महराजगंज टीम ने तीन के मुकाबले एक से जीत हासिल किया। दूसरा मैच देवरिया व गोंडा टीम के मध्य हुआ। इसमें देवरिया ने छह गोल करके जीत हासिल की। इस मैच में गोंडा एक भी गोल नही कर पाई। इस मौके पर मैच रेफरी के रूप में महेश चंद्र, मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद अय्यूब शाह, राजू पहलवान आदि मौजूद रहे।
पहले दिन इनके मध्य हुआ मैच
पुरुष वर्ग में पहला मैंच महाराजगंज व बहराइच के मध्य हुआ। दूसरा मैच देवरिया व गोंडा, तीसरा मैच कुशीनगर व सिद्धार्थनगर तथा चौथा मैच श्रावस्ती व संतकबीर नगर के मध्य खेला गया। जबकि महिला वर्ग में पहला मैच महाराज नगर व सिद्धार्थनगर, दूसरा मैच कुशीनगर व संतकबीर नगर के मध्य खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें