फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पेड़ काट कर बेच रहे माफिया

Sat, 24 Jun 2023 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के बाद भी पुलिस व वनकर्मी उदासीन
विज्ञापन

गिलौला(श्रावस्ती)। गिलौला क्षेत्र में लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। ये लोग कुकाठ की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान कर बेचे जा रहे हैं। इसकी जानकारी के बाद भी स्थानीय पुलिस व वन कर्मी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। गिलौला थाना क्षेत्र लकड़ी माफियाओं के लिए मुफीद साबित हो रहा है। जहां इस काम में लगे माफिया यूकेलिप्टिस, बबूल, नीम सहित अन्य छूट प्रजाति के पेड़ों की आड़ में शीशम व सागौन सहित अन्य प्रतिबंधित पेड़ काट रहे हैं। इतना ही नहीं इस काम में लगे लोग गिलौला पेट्रोल पंप के पास व मोहम्मदपुर गांव में सड़क के किनारे लकड़ी का ठेका चला रहे हैं। यहां यूकेलिप्टस की लकड़ियों के बीच बेशकीमती शीशम, सागौन जैसी लड़कियों की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

यही हाल तिलकपुर मोड़ का भी है जहां यूकेलिप्टस व पॉपुलर जैसे लकड़ियों खरीदने का ठेका चलाया जा रहा है। इसकी आड़ में लकड़ी माफिया बेशकीमती व प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई कर उसकी लकड़ियां भी खरीद रहे हैं। जहां से उसे ट्रकों में लाद कर गंतव्य तक भेजा जा रहा है। मुख्य मार्ग के किनारे हो रहे लकड़ी के इस अवैध कारोबार की जानकारी स्थानीय पुलिस सहित वन कर्मियों को भी है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की खामोशी माफियाओं के हौसले बुलंद कर रहे हैं। ऐसे में पर्यावरण प्रेमियों ने डीएम, एसपी व डीएफओ से हस्तक्षेप की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें