फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल मतदान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्विप कार्यक्रम के तहत रविवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा की छात्राओं ने रैली निकाला। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रविवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा की छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। उनके द्वारा रैली में सबसे बड़ा दान मतदान, धनबल जनबल बुद्धि अपार, मतदान बिना सब बेकार, बूथ तक जाना है, हमने यही ठाना है। करे राष्ट्र का जो उत्थान, करें उसी को हम मतदान। छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान। घर-घर साक्षरता ले जाएंगे, मतदाता जागरूक बनाएंगे। बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता, आओ मिलकर अलख जगाएं, सब मिलकर मतदान कराएं आदि स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
यह रैली कलेक्ट्रेट के आसपास गांवों से होकर पुन: स्कूल पहुंची। जहां छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। राष्ट्र का जिम्मेदार नागरिक होने के कारण 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक व्यक्ति व महिला को चाहिए कि वह अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज करा ले। ताकि चुनाव के दौरान वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहे। अपने मत की कीमत समझे और चुनाव में अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करें। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं सहित काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें