फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धाथीम पार्क में जनवरी से जीवंत होगा भगवान बुद्ध का दर्शन

विज्ञापन
श्रावस्ती के बौद्घ पर्यटन स्थल पर तैयार बुद्घाथीम पार्क - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। भगवान बुद्ध के दर्शन को जीवंत करने के लिए तपोस्थली में निर्माणाधीन बुद्धाथीम पार्क बन कर तैयार हो गया है। यहां भगवान बुद्ध से जुड़े दृष्टांत पर्यटकों को दिखाए जाएंगे। इसके लिए निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जनवरी माह में लोकार्पण की तैयारी है।
विज्ञापन

स्वदेशी दर्शन के तहत बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में बुद्धा थीम पार्क, टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, वर्ल्ड पीस वेल का निर्माण व सौंदर्यीकरण का कार्य भारत सरकार ने कराने की अनुमति दी थी। यह प्रोजेक्ट अब बन कर तैयार हो गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 51 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च हुआ है। इस पैसे से कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने बुद्धाथीम पार्क सहित कई अन्य भवन बनाया है।
यहां मंडल में पहली बार चार ओपेन एयर थिएटर का निर्माण भी किया गया है। इसमें भगवान बुद्ध के जीवन चरित्रों से जुड़े लाइट एंड साउंड शो आयोजन होगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था ने प्रोजेक्ट को हैंडओवर करने की प्रक्रिया जारी कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है जनवरी माह में यह प्रोजेक्ट हैंडवर होकर पर्यटकों को भगवान बुद्ध के दृष्टांतों को दिखाने के लिए तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

यह हुए कार्य
30 करोड़ रुपये से इलेक्ट्रिकल कार्य कराया गया। 21 करोड़ रुपये से भवन निर्माण कराया गया। इसके अतिरिक्त शेष धनराशि सौंदर्यीकरण व अन्य कार्यों पर खर्च किया गया है।
इसका हुआ निर्माण
बुद्धा थीम पार्क, चार ओपेन एयर थिएटर जिसमें लाइन एंड साउंड शो का आयोजन होगा। टूरिस्ट फैसेलिटी सेंटर, व वल्र्ड पीस वेल का सौंदर्यीकरण के साथ ही एक पार्किंग।
बुद्धाथीम पार्क का कार्य पूरा होने की सूचना मिली है। पूरी औपचारिकता देखने के बाद यदि सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी माह में हैंडओवर होने के बाद अतिरिक्त कार्रवाई की जा सकती है। -ईशान प्रताप सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें