फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति उत्सव से निखरेंगे स्थानीय कलाकार : एडीएम

Sat, 17 Jan 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तथागत सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में शनिवार को संस्कृति उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों व छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


संस्कृति विभाग की ओर से जिलास्तर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा व अशोक कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान एडीएम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों व छात्रों को उचित मंच प्रदान करने का काम करते हैं। इससे प्रतिभाओं में निखार आता है। उत्तर प्रदेश शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत तथा लोक नाट्य की विभिन्न विधाओं से समृद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान एकल गायन में प्रिया मिश्रा प्रथम, मनीषा द्वितीय, कंचन चौधरी तृतीय, लोक नृत्य (सामूहिक) में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुरानी ग्रुप प्रथम, इकौना ग्रुप द्वितीय, अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा का ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। लोकगीत गायन में शमीम अंसारी प्रथम, ऋतंभरा सिंह द्वितीय व रामकुमार गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें