फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बेकाबू हो गड्ढे में उतरी बस, पांच घायल

Sat, 17 Jan 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गड्ढे में उतरी बस।- संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर शनिवार की शाम यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। हादसे में बस सवार पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को ई रिक्शे से निजी चिकित्सक के यहां भेजवाया गया। हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी।
विज्ञापन



बाबागंज से यात्रियों को लेकर एक प्राइवेट बस मल्हीपुर जा रही थी। बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर बररोह पुल घाट के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। बस चालक हादसे की वजह बस की स्टेयरिंग फेल होना बता रहे हैं।

बस के गड्ढे में उतरने से मौके पर अफरातफरी व चीख-पुकार मच गई। हादसे में जगन्नाथपुरी से दर्शन-पूजन कर घर लौट रहीं बस सवार शिकारी चौड़ा गांव निवासी शांति (55), जमुनहा बाजार निवासी लीलावती (40), बहराइच के नानपारा निवासी सुनीता (35), रुपईडीहा से अपने घर लौट रही सांईगांव निवासी प्रीति (30) व जमुनहा बाजार निवासी हीरालाल (48) घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत ई रिक्शा से निजी चिकित्सक के यहां भेजवाया गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने बताया कि बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गई। अगर बस एक कदम और आगे बढ़ती तो पलट जाती और कई लोगों की जान पर बन आती। राहगीरों ने बताया कि गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और बस सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें