फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटा पानी, राप्ती में समाई 102 बीघा भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। राप्ती का जलस्तर रविवार को सामान्य से नीचे आ गया। इसके साथ ही नदी ने कछार में स्थित खेतों में कटान तेज कर दी है। नदी ने अपने किनारे पर स्थित करीब 102 बीघा कृषि भूमि फसल सहित काटकर अपनी धारा में मिला ली है। नदी लगातार खेतों को काटती हुई आगे बढ़ रही है। वहीं मघवापुर घाट के निकट सड़क को कटने से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

राप्ती का जलस्तर रविवार को सामान्य से पांच सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर 127.65 मीटर मापा गया। घटते जलस्तर के साथ नदी की तीव्रता बढ़ गई है। ऐसे में नदी ने अपने तटों पर कटान तेज कर दी है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान सर्रा मौजा, वीरपुर लौकिहा, असरफ नगर आदि गांव में हो रहा है। यहां राप्ती की तेज कटान से करीब 102 बीघा खेत फसल सहित नदी में समाहित हो गई।
तेज कटान से नदी के तटीय किसानों की चिंता बढ़ गई है। नदी अभी भी कटान करती हुई इन गांव के खेतों में आगे बढ़ रही है। कटान को नियंत्रित करने का प्रयत्न जारी है। तेज कटान के कारण मल्हीपुर मधवापुर मार्ग के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जिसे कटने से बचाने के लिए सरयू नहर खंड छह की ओर से प्लास्टिक की बोरी में ईंटें भरकर सड़क के किनारे जेसीबी से डलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें