फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वरासत में लापरवाही करने पर लेखपाल का वेतन कटा

Sat, 21 Nov 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वरासत का आवेदन निर्धारित समय सीमा में निस्तारित न करने पर भिनगा तहसील के लेखपाल ऋषभ कुमार पाठक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। तहसीलदार सौरभ सिंह ने एक दिन का वेतन काटने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि वरासत के आवेदन के निस्तारण के लिए लेखपाल स्तर पर 11 दिन और राजस्व निरीक्षक स्तर पर 11 दिन की समय सीमा निर्धारित है। इसके बावजूद 20 नवंबर की पोर्टल रिपोर्ट में ग्राम धनुहा का एक अविवादित वरासत आवेदन समय सीमा के बाद भी लंबित मिला। इसे कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए 20 नवंबर का वेतन बाधित किया गया है। साथ ही लेखपाल को चेतावनी भी दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें