फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राजस्व कानून संशोधन पर वकीलों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Thu, 22 Oct 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 अ​धिवक्ता सभागार में बैठक करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजस्व कानूनों में संशोधन के विरोध में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा से मुलाकात कर समस्याएं बताईं और मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपा। अधिवक्ताओं ने 24 अक्तूबर तक रजिस्ट्री कार्यालयों और राजस्व न्यायालयों के बहिष्कार की घोषणा की।
विज्ञापन

मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि नौ अक्तूबर से विरोध जारी है। अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी ने बैनामे के निजीकरण और ऑनलाइन दाखिल-खारिज व्यवस्था पर आपत्ति जताई। अधिवक्ताओं ने कहा कि नई व्यवस्था से वादकारियों और किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी। उन्होंने अंश विभाजन और सीमांकन की ऑनलाइन प्रक्रिया पर भी विरोध जताया। इस दौरान दिनेश कुमार पाठक, दिलीप तिवारी, यूसुफ खान, राम पारस भार्गव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, चंद्र कुमार मिश्र, वेद प्रकाश मिश्र, अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें