फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राम-भरत मिलन देख छलकीं दर्शकों की आंखें

Thu, 22 Oct 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 श्रीराम जी की आरती उतारते लोग
विज्ञापन
इकौना/कटरा। इकौना नगर में बुधवार देर रात पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार खरे के आवास पर श्रीराम-भरत मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन और चारों भाइयों के मिलन का भावपूर्ण दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

रामलीला मंचन के दौरान भरत जी प्रभु श्रीराम की खड़ाऊं लेकर उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे। वह प्रभु के वियोग में विलाप कर रहे थे। इसी बीच भगवान श्रीराम की शोभायात्रा पूर्व ब्लॉक प्रमुख के आवास पर पहुंची। हनुमान जी ने भरत को प्रभु श्रीराम के आगमन की सूचना दी। इसके बाद भरत और हनुमान जी गले मिले। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के पहुंचते ही चारों भाइयों का मिलन हुआ। इस भावुक दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में अयोध्या लौटने की खुशी और भाइयों के अटूट प्रेम का सुंदर चित्रण किया गया। इसके बाद माता कौशल्या, माता कैकेयी और माता सुमित्रा ने माता सीता से मुलाकात की। माता सीता ने तीनों माताओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक राम फेरन पांडेय, अवधेश कुमार खरे, राधेश्याम कसौंधन और धर्मपाल सोनी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और उनके अनुजों की आरती उतारी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रामनरेश पांडेय, रामसागर द्विवेदी, विजय बहादुर मिश्रा, विष्णु शुक्ला, संजय रस्तोगी और राजकुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें