जमुनहा (श्रावस्ती)। लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज पटना में शनिवार को जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें 19 वर्षीय बालक वर्ग में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज व 14 वर्षीय में उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा की टीम विजेता बनी।
लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज पटना में शनिवार को जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें 19 वर्षीय बालक वर्ग में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा की टीम उपविजेता बनी।
वहीं 14 वर्षीय बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा की टीम विजेता तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय दमोदरा की टीम उप विजेता बनी। वहीं चौदह वर्ष बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ओरी पुरवा की टीम विजेता रही, जबकि अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज की टीम उप विजेता बनी।
प्रतियोगिता में जिले की कुल 11 टीमो ने प्रतिभाग किया था। विजेता टीमें लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज में 16 सितंबर को आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र मिश्र, जिला क्रीड़ा सचिव सुशील कुमार मिश्रा, जिला व्यायाम शिक्षक अमर नाथ सिंह, दीपेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रवि बाल्मीकि सहित सभी प्रतिभागी मौजूद रहे।