गंध कुटी में प्रार्थना करते अनुयायी। -संवाद
कटरा। वियतनाम के अनुयायियों का 45 सदस्यीय दल बृहस्पतिवार को दर्शन-पूजन के लिए बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में गंधकुटी पर पारंपरिक तरीके से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि घर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा रखने के कई फायदे हैं। इससे आंतरिक शांति, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। सुबह भगवान बुद्ध की प्रतिमा के आगे ध्यान लगाने से मानसिक तनाव दूर होता है और शांति मिलती है।
उन्होंने आगे बताया कि वास्तुशास्त्र के अनुसार सही स्थान पर प्रतिमा रखने से सभी प्रकार के वास्तुदोष दूर हो जाते हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है। भगवान बुद्ध की प्रतिमा की उपस्थिति घर में एक शांत ऊर्जा क्षेत्र बनाती है, जिससे मन को सुकून मिलता है। अनुयायियों ने सभा के बाद बोधि वृक्ष, सूर्यकुंड, शिवली स्तूप, राहुल कुटी, संघमित्रा कुटी, संघाराम बुद्ध विहार आदि का भ्रमण कर इतिहास की जानकारी ली।