फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर हुई पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम कक्ष में हुई। बैठक में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता एडीएम व एएसपी ने संयुक्त रूप से की। संयुक्त बैठक में मतदाता सूची से लेकर संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की समीक्षा हुई।
विज्ञापन

बैठक में चर्चा हुई कि जिले में इस बार कुल 8,24,422 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे। जिले में सामान्य बूथ 244, संवेदनशील 471, अतिसंवेदनशील 394, अति संवेदनशील प्लस 232 हैं। इस दौरान एडीएम योगानंद पांडे ने समीक्षा में पाया कि जमुनहा विकास खंड जिले में ऐसा है जहां सभी बूथ संवेदनशील या फिर इसके आगे की कैटेगरी में शामिल हैं। सिरसिया एक ऐसा विकास खंड है, जहां चुनाव के दौरान अब तक कम विवाद हुए हैं। इसलिए यहां 113 बूथों को समान्य श्रेणी में रखा गया है। इस दौरान एएसपी बीसी दुबे ने चुनाव के सभी प्रभारियों को संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की अपने स्तर से समीक्षा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत व पदों की संख्या
ब्लाक प्रधान सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत
गिलौला 87 1097 102 04
इकौना 81 1035 106 05
जमुनहा 84 1086 119 05
हरिहरपुररानी 59 773 90 04
सिरसिया 86 1100 110 04
कुल योग 397 5091 529 22
ग्राम पंचायत व पदों की संख्या
ब्लाक जोनल सेक्टर मतदान केंद्रों की संख्या मतदान स्थलों की संख्या
गिलौला 04 16 88 260
इकौना 04 15 93 290
जमुनहा 03 17 92 285
हरिहरपुररानी 04 16 78 225
सिरसिया 04 13 114 281
कुल योग 19 77 465 1341
बाक्स
- गिलौला में सामान्य 39, संवेदनशील 75, अतिसंवेदनशील 84, अति संवेदनशील प्लस 62, कुल मतदाता 1,56,595 हैं।
- इकौना में सामान्य 28, संवेदनशील 108, अतिसंवेदनशील 106, अति संवेदनशील प्लस 48, कुल मतदाता 1,70,398 हैं।
- जमुनहा में सामान्य 00, संवेदनशील 136, अतिसंवेदनशील 100, अति संवेदनशील प्लस 49, कुल मतदाता 1,84,222 हैं।
- हरिहरपुररानी में सामान्य 64, संवेदनशील 76, अतिसंवेदनशील 52, अति संवेदनशील प्लस 33, कुल मतदाता 1,38,971 हैं।
- सिरसिया में सामान्य 113, संवेदनशील 76, अतिसंवेदनशील 52, अति संवेदनशील प्लस 40, कुल मतदाता 1,74,236 हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें