जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट लगे ट्रांसफार्मर की केबल जजर्र होने के कारण मंगलवार को टूट कर गिर गई थी। इससे लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत के बाद भी निगम कर्मियों द्वारा ध्यान न दिए जाने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
जमुनहा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट लगे ट्रांसफार्मर से भरत मिलाप चौराहा तक विद्युत आपूर्ति दी जाती है। इस ट्रांसफार्मर में लगी केबल मंगलवार को जर्जर होने के कारण टूट कर गिर गई थी। जिसके चलते विगत दो दिनों से आपूर्ति बाधित है। इसके चलते लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी का समाना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत के बावजूद बिजली निगम के कर्मचारी रात को आपूर्ति बहाल कराने नहीं पहुंचे।
पश्चिमोत्तर हवा के कारण लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते सुबह नौ बजे से ही निकलने वाली चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल है। इसकी शिकायत के बाद भी निगम कर्मियों द्वारा ध्यान न दिए जाने से क्षेत्र वासियों में आक्रोश व्याप्त है। ऐसे में क्षेत्र के यूसुफ, विजय सोनी, रवि पटवा, सूरज मोदनवाल, घनश्याम मिश्रा, पटवारी, फेरन पटवा, शिवकुमार गुप्ता ने अधिशाषी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्य का ध्यान आकर्षित कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।